बता दें कि नोएडा (Noida) में बुधवार सुबह से ही रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इसके साथ ही शीतलहर भी चल रही है। वहीं, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में ओलों के साथ बारिश हो रही है। कुछ इसी तरह के हालात मेरठ (Meerut) में बने हुए हैं। जबकि मुरादाबाद (Moradabad) में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। वहीं, बागपत, बिजनौर में देर रात से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो 9 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 जनवरी को कोहरा पड़ने की संभावना व्यक्त की है।