सोमवार को 10 न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तामपान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, 8 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान है। वहीं, 9 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। 10, 11 और 12 जनवरी को कोहरा छाया रह सकता है। गौतमबद्ध् नगर के अलावा गाजयाबाद के आस-पास के इलाकों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।