17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर नोएडा में रिटायर फौजी ने अपनी ही पत्नी को मार दी गोली

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पत्नी की स्थिति बनी हुई हैं गंभीर पत्नी पर शक होने के बाद भोजी का खतरनाक कदम

2 min read
Google source verification
woman11.png

ग्रेटर नोएडा. शहर में ऐसा हादसा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सेना से रिटायर एक फौजी ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद अपने लाइसेन्सी रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल पत्नी को ग्रेटर नोएडा की कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया रिवाल्वर मौके से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में एक बच्चे के साथ महिला हुई लापता

ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही गीता को फौज से रिटायर उसके पति राकेश ने गोली मारी है। यह गोली कांड ग्रेटर नोएडा जेवर कस्बे मंगरौली में हुआ है। जेवर-मंगरौली रोड पर राकेश अपनी पत्नी गीता के साथ रह रहा था। राकेश को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से नाजायज संबंध है। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी बीती रात इस बात को लेकर दोनों में काफी झगड़ा हुआ बात इतनी बढ़ी की राकेश ने दो गोलियां गीता के सीने में दाग दी। गीता वहीं पर गिरकर तड़पने लगी, गोली की आवाज सुन पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। तो राकेश वहां से भाग खड़ा हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी इसके बाद गीता को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: बजट 2020: SC, OBC, महिलाओं और बुजुर्गों के आएंगे अच्छे दिन, मिला एक लाख 83 हजार 800 करोड़ का तोहफा

डॉक्टरों का कहना है कि गीता की हालत काफी गंभीर है और उसे आईसीयू में रखा गया है गीता को सीने में जो गोली लगी है। इस बीच पुलिस को मौके से हत्या के प्रयास में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर मिल गई है पुलिस ने पति राकेश के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग