गांव आर्यपुरी देहात निवासी फरमान ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 5 साल पहले उसकी शादी खतौली निवासी जोया के साथ हुई थी। एक दिन पूर्व दोपहर के समय उसकी पत्नी उसके डेढ़ वर्षीय बेटे समर, 3 वर्षीय बेटे समद तथा 10 वर्षीय देवर वाहद के साथ बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थी। तभी उसकी पत्नी जोया ने अपने देवर वाहद और बड़े बेटे समद को यह कहते हुए घर वापस भेजा दिया कि वह बाजार से कुछ और सामान खरीद कर घर वापस आ रही हैं। इसके बाद से उसकी पत्नी जोया लापता हैं।