
बसपा ने सपा का छोड़ा साथ अब रालोद ने गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात
नोएडा। सपा से गठबंधन कर यूपी में एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद बसपा ने सपा से किनारा कर लिया है। मायावती ने ट्वीट कर गठबंधन तोड़कर अकेले उपचुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है। वहीं अब रालोद की तरफ से भी गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया आ गई है। गठबंधन को लेकर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमारा गठबंधन सपा के साथ था। हमारा सपा के साथ गठबंधन रहेगा। सपा और बसपा को गठबंधन टूटा है। हम उपचुनाव को लेकर सपा के साथ सभी सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में जुटे है।
हम गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगे चुनाव
आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हम उपचुनाव सपा के साथ लड़ेंगे। हमारा सपा से गठबंधन है। जो जारी रहेगा। उपचुनाव के लिए पार्टी और नेता मिलकर तैयारी में जुट गये है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद हम मिलकर तय करेंगे कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
मायावती द्वारा अखिलेश यादव पर लगाये गये आरोप पर दिया यह जवाब
इतना ही नहीं आरएलडी ने इस दौरान मायावती द्वारा अखिलेश यादव पर मुस्लिम नेताओं को टिकट न देने के आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर लगाये गये आरोप हवा हवाई है। अखिलेश यादव ने मुस्लिम कार्यकर्ता से लेकर नेता व आम जन में कभी भी भेदभाव नहीं किया। वह सभी का आदर करते हैं।
Published on:
25 Jun 2019 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
