नोएडा

sanju मूवी ने collection का बनाया रिकॉर्ड, Google और Youtube पर सर्च करने पर मिल रहा यह रिजल्‍ट

संजय दत्‍त की बायोपिक Sanju 29 june 2018 को रिलीज होने के बाद नए रिकॉर्ड बना रही है, Google व Youtube पर हो रही सर्च

2 min read
Jul 23, 2018
sanju मूवी ने collection का बनाया रिकॉर्ड, Google और Youtube पर सर्च करने पर मिल रहा यह रिजल्‍ट

नोएडा। संजय दत्‍त की बायोपिक Sanju 29 june 2018 को रिलीज होने के बाद नए रिकॉर्ड बना रही है। जानकारी के अनुसार, कमाई के मामले में अब तक यह 300 करोड़ से ज्‍यादा का collection कर चुकी है। 20 जुलाई 2018 को रिलीज हुई Dhadak भी Sanju को नहीं रोक पा रही है। वहीं, कई लोग अब HD में sanju movie और dhadak movie को Download करने के लिए Google और Youtube पर सर्च कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

‘संजू’ रिलीज के बाद कानूनी मसले में फंसे रणबीर, इस अनजान महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

कई मॉल में चल रही अभी फिल्‍म

संजय दत्‍त की जिंदगी पर बनी फिल्‍म Sanju को रिलीज हुए अब करीब तीन हफ्ते हो चुके हैं। कमाई के मामले में इसने सलमान खान की बजरंगी भाईजान को भी पीछे छोड़ दिया है। संजू फिल्‍म अब भी एनसीआर के कई मॉल में चल रही है। जीआईपी में फिल्‍म देखकर निकले अनिल चौहान ने बताया कि काफी समय से वह संजू मूवी देखने की सोच रहे थे लेकिन समय नहीं मिल पा रहा था। अब जाकर रविवार को उन्‍हें समय मिला। मूवी में संजय दत्‍त के सभी पहलुओं को दिखाया गया है। इसमें उसे हीरो बनाकर पेश किया गया है। फिलहाल रणबीर कपूर की अभिनय अच्‍छा लगा।

ऐसे की सर्च

इसके अलावा कई युवा अब भी गूगल और यूट्यूब पर संजू मूवी और गाने डाउनलोड करने लिए सर्च कर रहे हैं। संजू मूवी का गाना 'मैं भी बढ़ि‍या, तू भी बढ़ि‍या' खूब सर्च किया जा रहा है। जीआईपी मॉल घूमने आए नोएडा के सेक्‍टर 37 में रहने वाले मनीष शर्मा का कहना है क‍ि उन्‍होंने संजू मूवी के गाने और फिल्‍म डाउनलोड करने की काफी कोशिश की। हालांकि, यह पाइरेसी है लेकिन गूगल पर sanju movie download डालने पर कई लिंक मिले लेकिन किसी पर मूवी नहीं मिली। Youtube पर इसके कई वीडियो दिखते हैं लेकिन किसी पर भी फुल मूवी नहीं है। सब फेक हैं। हां, मूवी के MP3 Songs जरूर Youtube पर मिल गए। अब उन्‍होंने वेव में मूवी देख ली है।

दुकानों पर नहीं आई सीडी

गाजियाबाद के राकेश मार्ग पर सुमन सीडी की दुकान के मालिक ने कहा कि उनके पास रोजाना कई लोग संजू मूवी की सीडी लेने के लिए आते हैं, लेकिन वह उन्‍हें मना कर देते हैं। उनका कहना है कि पाइरेटेड सीडी बेचना गैरकानूनी है।

ये भी पढ़ें

रामगोपाल वर्मा के ‘संजू’ बनाए जाने पर नम्रता दत्त का पलटवार, कहा- फिर से क्यों तकलीफ देना चाहते हैं?

Published on:
23 Jul 2018 01:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर