
Shardiya Navratri 2018: जानिए कब से है शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र और व्रत करने की तारीख
नोएडा।ShardiyaNavratri 2018 | Shardiya Navratri Kab Hai: हिंदू व्रत और त्योहार में Navratri का विशेष महत्व है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा और आराधना की जाती जाती है। वैसे तो नवरात्रि साल में दो बार पड़ती है। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरा शारदीय नवरात्रि। इस बार अक्टूबर से Shardiya Navratri की शुरूआत हो रही है। लेकिन नवरात्र कब से शुरू हो रहा है। ये भी आप पहले ही जान लें, जिससे तैयारियां करने में आसानी रहेगी। इस बार नवरात्र 10 october से शुरू हो रहा है।
व्रत अक्टूबर ( October ) में पड़ने वाले व्रत त्योहार के बारे में जानकारी देते हुए गाजियाबाद के आचार्य कृष्ण कांत मिश्रा ने बताया कि कुछ दिनों में शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। लेकिन नवरात्रि में लोग अपने शुभ कार्य शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र 2018 का व्रत 10 October से शुरू हो रहा है।
दरअसल इस बार मलमास या अधिकमास की वजह से से सभी त्योहार देरी से पड़ रहे हैं। Navratri भी इसी वजह 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है। नवरात्रि से करीब 15 से 16 दिन तक पृित पक्ष मनाया जाता है। जिसमें किसी भी तरह के पूजा-पाठ की मनाही रहती है। इसके बाद नवरात्रि आती है। जिसमें नो दिनों तक सभी दिन शुभ रहते हैं। कोई भी किसी भी दिन इन नौ दिन तक कोई भी शुभ काम कर सकता है।
नवरात्रि में लगभग पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जता है। इसमें लोग नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा और आराधना करते हैं और इसके लिए नौ दिन तक व्रत भी रखने का विधान है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना करने से जीवन में सुख- शांति, मान-सम्मान, यश और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 9 दिनों तक पूजा के बाद नौ कन्याओं के पूजन का भी विशेष महत्व है। हालाकि अगर कोई 9 दिनों तक व्रत करने में समर्थ नहीं है तो वह पहले दिन और अष्टमी के दिन व्रत रख सकता है। देवी में उससे भी प्रसन्न होती है और कल्याण करती है।
Updated on:
01 Oct 2018 08:56 am
Published on:
01 Sept 2018 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
