बता दें कि इस गिरोह में ज्यादातर छोटे बच्चे शामिल होते हैं। ये बच्चे चौराहे, तिराहे आैर किसी भी सिग्नल पर अापकी गाड़ी रुकते ही पास आकर खड़े हो जाते हैं। ये बच्चे कुछ सामान बेचने, शीशा साफ करने, खाना मांगने, पैसे मांगने या कुछ सामान गिरने की झूठी बात कहकर गाड़ी का शीशा खुलवाते हैं। जैसे ही शख्स गाड़ी का शीशा या खिड़की खोलकर उनकी बात सुनता है। इसी दौरान दूसरी साइड से गिरोह में शामिल लिटिल चोर गाड़ी के डेस बाॅर्ड या सीट पर रखा मोबाइल, लैपटाॅप, बैग या अन्य कोर्इ भी कीमती सामान चोरी कर फुर्र हो जाता है। वाहन में सवार शख्स को अक्सर इसका पता बाद में चलता है।