इस तरह का कोई ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले ग्रेटर नोएडा के ही कासना थाना क्षेत्र का है जहां बीटा-2 इलाके के सीएनजी पंप पर कैब चालक सीएनजी डलवाने के लिए पहुंचा। वह सीएनजी डलवाता उससे पहले ही वहां कुछ नकाबपोश पहुंच गए और कैब चालक का नाम पूछ कर ओला कैबको तोड़ना शुरू कर दिया। इसी तरह इससे पहले भी एक मामला सामने आया था वो भी कासना का ही था, जब ओला कैब चालक से गाड़ी रुकवाकर उसे तोड़ना शुरू कर दिया। एक के बाद एक इन घटनाओं से कैब ड्राइवरों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस के लिए इन नकाबपोश अपराधियों को पकड़ना अब चैलेंज बना हुआ है।