25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Noida : महापंचायत में बीजेपी के खिलाफ और श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज ने भरी हुंकार, भाजपा नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध

महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार तथा मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मंच से भाजपा के विरोध हुंकार भरी गई। गेझा गांव के एंट्री प्वाइंट पर पोस्टर भी लगाया गया, जिसमें लिखा था कि गांव में बीजेपी नेताओं का प्रवेश बंद है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Aug 21, 2022

tyagi-samaj-mahapanchayat-against-bjp-and-in-support-of-shrikant-tyagi.jpg

नोएडा. एकजुट संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले नोएडा सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार तथा मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मंच से भाजपा के विरोध हुंकार भरी गई। मंच से राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि महासंघ के प्रधान संरक्षक नरेंद्र त्यागी कहा कि श्रीकांत के साथ ही छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर केस दर्ज हुए हैं। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए।

त्यागी समाज की महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू हुई। महापंचायत का आयोजन नोएडा के गेझा गांव में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने गेझा महर्षि आश्रम रामलीला मैदान में किया। इस महापंचायत में दोपहर बाद तक लोगों का आना-जाना लगा रहा और सुबह से ही नारेबाजी करते हुए लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंच रहे थे। गेझा गांव के एंट्री पर पोस्टर लगाया गया था, जिसमें लिखा था कि गांव में बीजेपी नेताओं का प्रवेश बंद है। महापंचायत की शुरुआत में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में जबरन सोसायटी में घुसने पर जेल जाने वाले 6 युवकों को पंचायत के मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और मंच से श्रीकांत के समर्थन में नारेबाजी की गई और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपाइयों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

यह भी पढ़ें - गालीबाज महिला का वीडियो वायरल, गेट खोलने में देरी पर गार्ड को दी भद्दी गालियां, लोग बोले- हद कर दी आपने

उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई

महापंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने कमिश्नरेट पुलिस पर भी जमकर भड़ास निकाली और कहा कि पुलिस ने श्रीकांत त्यागी और उसके परिवार पर गलत तरीके से कार्रवाई की है। मंच से बोलते हुए राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि महासंघ के प्रधान संरक्षक नरेंद्र त्यागी कहा कि श्रीकांत मामले में छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर केस दर्ज किया गया। इसे बिना शर्त हटाया जाना चाहिए। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही श्रीकांत से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे से CM योगी नाराज, दुर्घटना की जांच के लिए कमेटी गठित

जेल गए लोकेंद्र ने सुनाया श्रीकांत का संदेश

त्यागी समाज के नेताओं ने महापंचायत में कहा कि पुलिस ने सांसद की शह पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी और उसकी मामी को बहुत परेशान किया। पुलिस की जीप में मामी को हरिद्वार तक ले जाया गया। इसे त्यागी समाज अपमान मान रहा है। जेल गए लोकेंद्र त्यागी ने महापंचायत में श्रीकांत त्यागी का संदेश सुनाया। लोकेंद्र ने कहा कि आपने गैंगस्टर से नेता बनते हुए तो बहुत देखे होंगे, लेकिन नेता से गैंगस्टर बनते देखना हो तो श्रीकांत त्यागी को देखिए। इस दौरान श्रीकांत समेत छह युवकों पर दर्ज मामले वापस लेने और अनु त्यागी को प्रताड़ित करने के मामले की न्यायिक जांच कराने सहित अन्य मांगें रखी गईं।