12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महागठबंधन पर केंद्रीय मंत्री का हमला, बोले- मोदी शेर, 20 गीदड़ मिलकर भी नहीं कर सकते शिकार

कहा- केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से चिंतित, सरकार कर रही रास्ता निकालने का प्रयास

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

May 27, 2018

PM Modi

महागठबंधन पर केंद्रीय मंत्री का हमला, बोले- मोदी शेर, 20 गीदड़ मिलकर भी नहीं कर सकते शिकार

नोएडा. भारतीय जनता पार्टी के चार साल की उपलब्धियों का बखान करने के लिए नोएडा के सेक्टर-27 प्रेसवार्ता का आयोजन कर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शेर बताते हुए कहा कि 20 गीदड़ मिलकर भी एक शेर का शिकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए कर्नाटक में विपक्षी एकता का असर केंद्र सरकार यानी 2019 के चुनाव पर पड़ता नहीं दिख रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

यह भी पढ़ें- कैराना उपचुनाव: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा को पटखनी देने के लिए गठबंधन के शीर्ष नेताओं बनाया यह मास्टर प्लान

नोएडा के सेक्टर-27 में मीडिया से बातचीत करते डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पिछले चार साल में गौतमबुद्ध नगर में एतिहासिक कार्य हुए हैं। बॉटेनिकल गार्डन का जीर्णोधार का पहला चरण नंवबर में पूरा हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट 400 करोड़ का है। ओखला पक्षी विहार का जीर्णोधार 40 करोड़ से हो रहा है। इसे भी नवंबर में पूरा कर लिया जाएगा। 286 करोड़ की लागत से ग्रेटर नोएडा में बन रहे सास्कृतिक केंद्र का काम भी नवंबर तक पूरा हो जाएगा। खुर्जा में पावर प्लाट का काम अंतिम चरण में है। ग्रेटर नोएडा में 40 करोड़ की लागत से बन रहे म्यूजियोलॉजी संस्थान का निर्माण भी नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ललित-नीरव के बाद अब एक और मोदी पर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज, कुर्क होगी संपत्ति

इस मौके पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक बनने वाले 55 किलोमीटर एलिवेटेड रोड से दिल्ली से आगरा और दिल्ली से लखनऊ तक का सफर बगैर रेड लाइट के पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से चिंतित है। सरकार इसका रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार भी विकास के लिए कार्य कर रही है। प्राधिकरण में काम नहीं कर रहे अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस मॉल में हाई प्रोफाइल लड़कियाें से कराया जा रहा था गंदा धंधा, अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग