19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP MLC Election: भाजपा ने रचा इतिहास, आजादी के बाद पहली बार इस सीट पर मिली बड़ी जीत

Highlights - मेरठ-सहारनपुर शिक्षक विधान परिषद सीट पर भाजपा ने तोड़ा 48 साल का रिकॉर्ड - 48 साल से काबिज शिक्षक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा 4232 वोटों से हारे - 7186 मतों के साथ विजयी घाेषित किए गए भाजपा के श्रीचंद शर्मा

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Dec 04, 2020

shrichand-sharma.jpg

नोएडा. मेरठ-सहारनपुर शिक्षक विधान परिषद सीट का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। श्रीचंद शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और लगातार 48 साल से इस सीट पर काबिज शिक्षक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा को करारी शिकस्त दी है। श्रीचंद शर्मा ने ओम प्रकाश शर्मा को 4232 मतों से पराजित कर दिया है। गुरुवार की सुबह शुरू हुई मतगणना में 3 चक्रों के दौरान श्रीचंद शर्मा लगातार बढ़त हासिल करते गए। श्रीचंद शर्मा ने 7186 मत हासिल किए हैं। जबकि ओम प्रकाश शर्मा को 2954 मत मिले हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा ने तीन सीटों पर जीत की हासिल, खेमे में खुशी की लहर

बता दें कि मेरठ-सहारनपुर शिक्षक विधान परिषद सीट पर शिक्षक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा का 48 वर्षों से लगातार एकछत्र राज चला आ रहा था। पिछले आठ विधान परिषद चुनावों के दौरान ओम प्रकाश शर्मा अपराजित रहे थे। उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले एक से एक दिग्गज ओम प्रकाश शर्मा की व्यूह रचना को तोड़ने में नाकाम रहे, लेकिन पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने पूरे मनोयोग के साथ इस चुनाव में लड़ाई लड़ी, जिसके शानदार परिणाम सामने आए हैं। श्रीचंद शर्मा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है। दरअसल, आजादी के बाद पहली बार इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कामयाबी हासिल करने में सफल हुई है।

गुरुवार की सुबह मेरठ की कताई मिल परिसर में मतगणना की शुरुआत हुई। पहले चरण से ही श्रीचंद शर्मा ने बड़ी लीड हासिल की। दूसरे चरण में उन्होंने फासला दोगुना कर दिया था। तीसरे चक्र की गिनती पूरी होने के बाद श्रीचंद शर्मा को जीत के लिए स्पष्ट मत मिल चुके थे, जिसके चलते दूसरी वरीयता के मतों की गिनती करने की आवश्यकता नहीं रही है। श्रीचंद शर्मा ने 19262 मतों में से 7186 मत हासिल किए हैं। जबकि ओम प्रकाश शर्मा केवल 2954 मत हासिल कर पाए हैं। इस तरह ओम प्रकाश शर्मा 4232 मतों से पराजित हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- UP MLC Chunav मेरठ-सहारनपुर शिक्षक विधान परिषद सीट पर 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर भाजपा