13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा

उत्‍तर प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए बन रहे थाने

ऊर्जामंत्री ने बताया प्लान, कैसे यूपी के घर-घर में मिलेगी 24 घंटे बिजली

Google source verification

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को सेक्टर-16ए स्थित पावर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में उदय जर्नी कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में बिजली व्यवस्था में सुधार व अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर आदि लगवाने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

रोज ऑटो में कंपनी जाती थी कारोबारी की बेटी और हो गया चालक से प्यार

बिजली चोरी रोकने के लिए जिले में बनाए जा रहे थाने

ऊर्जामंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए फरवरी के प्रथम सप्ताह तक हर जिले के लिए थाने बनाए जा रहे हैं। यह प्रस्ताव जल्‍द पारित हो जाएगा। सूबे में पहले 33 विजिलेंस यूनिट थी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने 88 कर दिया है। इसके साथ ही चोरी पकड़वाने वाले व विजिलेंस टीम को सरकार 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में दे रही है। वहीं प्रदेश में हाल ही में बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी पर ऊर्जामंत्री ने कहा कि केंद्र में एक नीति है, जो 2005 में बनी थी। इसके तहत प्रदेश सरकार को 30 यूनिट तक आधे दामों पर बिजली देनी है लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने इसे 100 यूनिट कर दिया। इसके तहत उनकी सरकार लोगों को 100 यूनिट तक 3 रुपये प्रति यूनिट में बिजली दे रही है। ऐसे में यूपी देश में पहला प्रदेश है जहां 100 यूनिट आधे दामों में दी जा रही है।

बेटे को मां से मिलाने में मदद कीजिए

अधिकारियों से की चर्चा

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाना उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के उपरांत ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों के साथ विद्युत उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं कैसे प्राप्त हों, अंडरग्राउंड केबल मीटर लगवाने, लाइन लॉस दूर करने तथा खराब ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलने की योजना को गति देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी सरकार अधिक से अधिक घरों तक बिजली के कनेक्शन पहुंचाने के लिए सौभाग्य योजना पर काम कर रही हैं। इसी के तहत सरकार का प्रयास है कि 2 साल के अंदर सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचा दी जाए और बिजली कटौती में कमी की जाए।