4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे को मां से मिलाने में मदद कीजिए

शीशा टूटने पर मां ने दिखाया था पिता की डांट का डर, 8 जनवरी को घर छोड़कर चला गया था ध्रुव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 20 Jan 2018, 1:04 PM IST

muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर। जिले के खतौली कस्बे में एक मां को अपने इकलौते बेटे को पिता की डांट का डर दिखाना भारी पड़ गया। डर के कारण मां के जिगर का टुकड़ा घर छोड़कर कहीं चला गया। अब उसकी मां और पिता उसे जगह-जगह ढूंढ रहे हैं और पुलिस से उसे ढूंढने की गु‍हार लगा रहे हैं। अब उस मां को पछतावा हो रहा है क‍ि उसने अपने बेटे को इस तरह से क्‍यों बोला। वहीं, माता और पिता आरोप लगा रहे हैं क‍ि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस उनके बच्‍चे को तलाशने की कोई कोशिश भी नहीं कर रही है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को किशोर के परिजनों व मोहल्‍ले के लोगों के साथ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया।

8 जनवरी को हो गया था लापता
दरअसल, मामला खतौली थाना क्षेत्र की नागर कॉलोनी का है। वहां 14 साल का ध्रुव 8 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे उस समय लापता हो गया, जब उससे खेलते समय शीशा टूट गया। इस पर उसकी मां ने कह दिया क‍ि आने दे तेरे पापा को। पापा की डांट के डर के कारण वह घर से चला गया। परिजनों ने उसको काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। आखिर में ध्रुव के माता-पिता ने पुलिस की चौखट पर हाजिरी लगाई। पुलिस ने मामले को गुमशुदगी में दर्ज कर लिया।

IMAGE CREDIT: patrika

गांव-गांव दौड़ रहे माता-पिता

परेशान माता-पिता अपने लाल की तलाश में गांव-गांव दौड़ रहे हैं लेकिन अभी तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसी मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर पीड़ित परिजनों व समाज के अन्‍य लोगों ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया। पुलिस द्वारा ध्रुव की जल्द बरामदगी के आश्वाशन के बाद हंगामा शांत हुआ।

उत्‍तर प्रदेश के इस शहर में अब महंगा होगा पानी

मां का दर्द

किशोर की मां अनिता का कहना है क‍ि धु्व के अलावा उनका कोई दूसरा नहीं है। अब तो न दिन समझ में आ रहा है और न रात। जहां कहीं भी कोई उसके बारे में बताता है, वे फौरन वहां पहुंच जाते हैं। ध्रुव के पिता कन्हैया ने बताया कि उनके लड़के से ड्रेसिंग टेबल का शीशा टूट गया था, जिस कारण उसकी मम्मी ने उससे कहा कि तेरे पापा आकर बताएंगे तुझे। तभी वह घर से निकल गया। उसे उन्‍होंने सीसीटीवी कैमरे में भी देखा लेकिन पुलिस उसको तलाशने की कोशिश नहीं कर रही है।

किसानों के खेत में पहुंचा तेंदुआ, इस तरह किया गया काबू- देखें तस्‍वीरें

आसपास के जनपदों में भी तलाशा जा रहा बच्‍चे को

वहीं, एसएसपी अनंत देव ने बताया कि एक बच्चे के गायब होने का मुकदमा खतौली थाने में पंजीकृत कराया गया है, जिसमें उसकी तलाश की जा रही है। बच्चे के गंगनहर खतौली तक जाने की पुष्टि हो चुकी है, मगर उससे आगे का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। आसपास के स्थानों, जनपदों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी उसको तलाशा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश