2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather News Update : आज गरज-चमक के साथ होगी मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं के साथ 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून एक बार फिर से तेवर बदलता नजर आ रहा है। इस कारण सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इसके साथ ही यूपी के 32 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Aug 22, 2022

up-weather-news-update-heavy-rain-alert-in-32-district-of-uttar-pradesh.jpg

UP Weather News Update : आज गरज-चमक के साथ होगी मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं के साथ 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी।

देशभर के कई राज्य इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं यूपी में भी लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार को सूबे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। कई जिलों में बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून एक बार फिर से तेवर बदलता नजर आ रहा है। इस कारण सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यूपी के 32 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसके बाद मंगलवार को मौसम साफ रहने का भी अनुमान व्यक्त किया है। आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के जालौन, औरैया, इटावा, ललितपुर, झांसी, मैनपुरी, एटा, आगरा और फिरोजाबाद में मूसलाधार बारिश होगी। जबकि महाराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रयागराज, बुलंदशहर और कौशांबी समेत 28 अन्य जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं अन्य सभी जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और हल्की हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 32 जिलों में गरज और चमक के साब बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें - तस्वीरों में देखें गंगा-यमुना का रौद्र रूप, बाढ़ के पानी से घिरे हजारों परिवार

फतेहगढ़ में लुढ़का पारा

बता दें कि रविवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी से सटे अधिकतर जिलों में फिलहाल बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान मेरठ में 36.5 डिग्री तो नजीबाबाद में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में महज 21.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें -खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा-यमुना, घरों में घुसा पानी, छात्र कर रहे पलायन

राजधानी में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में आज हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और गरज-चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी का अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।