
जबरदस्त कोहरा की फोटो सोशल मीडिया से
UP Weather Update: मौसम विभाग ने यूपी में 2 दिन कोल्ड डे घोषित किया है। इस बार नए वर्ष का स्वागत कड़ाके की ठंड से होगा। यूपी के 11 शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह शहर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। आईएमडी ने यूपी के 50 शहरों में घना कोहरा गिरने का अलर्ट जारी किया है। तराई क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक हो सकती है। 2 जनवरी के बाद मौसम के एक बार फिर से करवट लेने की संभावना है।
UP Weather Update: वर्ष के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच बलरामपुर सहित आसपास के जिलों में पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिन में तेज पछुआ हवा चलने के कारण लोग ठंड से ठिठुरते रहे। इस बार नए वर्ष का स्वागत कड़ाके की ठंड और भीषण कोहरा से होगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 जनवरी तक मौसम के ऐसे बने रहने की संभावना है। 2 जनवरी के बाद मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर तेज पछुआ हवाएं चलेगी। तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी का बुलंदशहर सोमवार को सबसे ठंडा शहर रहा यहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 9 डिग्री सेल्सियस, मुरादाबाद में 9.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 9.8, कानपुर में 10.2, झांसी में 10.8, गौतम बुद्ध नगर में 9.4, इटावा में 10, बिजनौर में 10 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 9.8 डिग्री सेल्सियस, आगरा 10.8 अलीगढ़ 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले में भी घना कोहरा छा सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलने की पूरी संभावना है।
संबंधित विषय:
Published on:
31 Dec 2024 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
