उन्होंने कहा कि अब यह सवाल ही नहीं उठता है। राज्य की कल्पना पहले ही कर ली गई थी। अगर किसी क्षेत्र के लोग इस राज्य में शामिल होना चाहते हैं, तो यह उनकी अपनी इच्छा हो सकती है, लेकिन भाजपा में किसी स्तर पर यह विचार सामने नहीं आया है। इस तरह का प्रस्ताव न तो कभी भाजपा में और न ही सरकार में सामने आया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के वक्तव्य को गलत ढंग से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।