नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और अलीगढ़ से भी उड़ान सेवा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जहां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अफसरों की टीम मुरादाबाद की मूढापांडे हवाई पट्टी पहुंची, वहीं लोक निर्माण विभाग ने भी हवाई अड्डे के 1200 मीटर फोर लेन मार्ग का 12 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मंजूरी मिलने के बाद करीब एक माह में मार्ग बना दिया जाएगा।