गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार से दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर समिट 2018 शुरू हो गया है। समिट में इस वर्ष होने जा रहे निवेश की तस्वीर की स्थिति साफ होगी। इन्वेस्टर समिट से महानगर गाजियाबाद को भी फायदा मिलेगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की तरफ से 3562 करोड़ रुपये के निवेश की 18 योजनाओं के प्रस्ताव को इसमें रखा जाएगा। इन योजनाओं में स्कूल, मॉल, मल्टीप्लेक्स और रिहायशी कॉलोनी विकसित किया जाना शामिल है।