6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुदूर क्षेत्रों के विकास में योगदान का आह्वान

सीमा सड़क महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुरेश शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान बीआरओ कार्मिकों से कहा है कि वे सामाजिक और आर्थिक विकास के कार्यों में पूरी तरह से योगदान दें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 8 Dec 2016, 8:23 AM IST

bro dg visit

bro dg visit

सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुरेश शर्मा ने सभी बीआरओ कार्मिकों से सुदूर क्षेत्रों में संगठन की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक व आर्थिक विकास के कार्यों में समर्पित भाव से पूरा योगदान देने का आह्वान किया है।

रेगिस्तानी इलाकों का दौरा

उन्होंने मुख्यालय 45 सीमा सड़क कृतिक बल और राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती रेगिस्तानी इलाकों का 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक दौरा किया। महानिदेशक सीमा सड़क ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) चेतक परियोजना के अधीनस्थ विभिन्न इकाइयों का भी दौरा करने के दौरान यह बात कही।

लक्ष्य बनाने का संदेश

महानिदेशक ने उच्च स्तर की गुणवत्ता वाली सड़कों का रखरखाव करने का निर्देश दिया। साथ ही सीमा सड़क संगठन के सभी अधिकारियों व कार्मिकों को उच्च गुणवत्ता व पूर्ण उत्पादकता को अपने प्रमुख परिणाम का लक्ष्य बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बाड़मेर व जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्ष़ेत्रों में सीमा सड़क संगठन की ओर से चेतक परियोजना के अंतर्गत चलाए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निर्माण कार्यों की प्रगति की सराहना

वे रेगिस्तान में स्थित स्थानीय उच्च सैन्य अधिकारियों से मिले। महानिदेशक ने बीआरओ की ओर से विकसित की जा रही और सड़क निर्माण से सम्बन्धित विभिन्ना निर्माण गतिविधियों का जायजा लिया व निर्माण कार्यों की प्रगति की सराहना की।

रखरखाव के कार्यों में लगा है

ध्यान रहे कि यह संगठन देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत है। वहीं 45 बीआरटीएफ. जोधपुर में 1976 से स्थित है और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों को सड़क मार्ग से जोडऩे व उनके रखरखाव के कार्यों में लगा हुआ है। संगठन ने स्थानीय निवासियों को सड़क निर्माण कार्यों में रोजगार भी दिया है।