31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather: आगामी 48 घंटों में मौसम विभाग का अलर्ट: बारिश, बर्फबारी, और ओलावृष्टि की बड़ी चेतावनी

लखनऊ मंडल में सुबह के समय ठंडी हवाएं छाई, मंगलवार को बादलों की लुकाछिपी बनी रही। सूरज ने देर से ही अपना चेहरा दिखाया और फिर बादलों में चुप गया।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Ritesh Singh

Feb 14, 2024

मौसम विभाग अलर्ट

मौसम विभाग अलर्ट

IMD मौसम अपडेट : 15 फरवरी तक मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बर्फ़बारी, कई राज्यों में ओलावृष्टि के भी आसारआईएमडी ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की भी संभावना है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है वहीं अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

चक्रवाती परिसंचरण का दिखेगा प्रभाव

IMD weather update Today 14 February 2024 : देश के कई राज्य अभी भी तेज सर्दी की चपेट में हैं, कैन बारिश परेशान कर रही है तो कहीं बर्फ़बारी, कही ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं, मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटों तक बारिश, बर्फ़बारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि निचले क्षोभमंडल स्तर पर मराठावाड़ा और दक्षिण विदर्भ पर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव दिखाई दे रहा हैं इसके चलते 15 फरवरी तक मध्य और पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

दो दिन बारिश का अलर्ट
. 14 और 15 फरवरी को इन राज्यों में बारिश की संभावना आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 फरवरी तक बारिश होगी। 14 फरवरी 2024 को ओडिशा और उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

. उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर में बर्फ़बारी के आसार मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी दिया है।

2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

. न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमानआईएमडी ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की भी संभावना है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है वहीं अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।