
Weather forecast देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 2022 में पहली बारिश 6 जनवरी को होने की संभावना है, जबकि 3 जनवरी तक शीत लहर जारी रहेगी। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद पूर्वानुमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इस बीच, एनसीआर के अलावा दिल्ली के पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी तक शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। बताया गया कि 31 दिसंबर को रात/सुबह पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा और 31 दिसंबर, 2021 और 1 जनवरी, 2022 को पूर्वी भारत में घना कोहरा रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) के अनुमान के मुताबिक, भीषणशीत लहर के दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा या सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाएगा। एनसीआर में शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 4 और 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता (रिलेटिव ह्युमिडिटी) 91 फीसदी दर्ज की गई।
Published on:
01 Jan 2022 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
