2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather: कड़ाके की ठंड के साथ होगी नए साल 2022 की शुरुआत, कुछ शहरों में बारिश की संभावनाएं

UP Weather: वैसे तो प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है, लेकिन मेरठ, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज सहित अन्य तराई वाले जिलों में गलन का असर कुछ अधिक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 31 Dec 2021, 3:42 PM IST

mausan.jpg

UP Weather: नए साल के आगाज से पहले मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। दो दिन की बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। यानी नए वर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान में अभी और गिरावट आ सकती है। पड़ाहों पर पिछले एक सप्ताह से हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। बर्फबारी से जहां सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं, तो वहीं शीतलहर का कहर बढ़ गया है। लोग नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटन स्थलों व पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Update: दिल्ली के साथ ही वेस्ट यूपी में भी पांव पसार रहा कोरोना, तेजी से बढ़ी संक्रमितों की संख्या

सूबे की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। नए साल से पहले प्रदेश में तापमान काफी गिर गया है। यानी नए साल का आगमन कंपकंपाती ठंड के साथ होने वाला है। वैसे तो प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है, लेकिन मेरठ, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज सहित अन्य तराई वाले जिलों में गलन का असर कुछ अधिक है। यही नहीं सुबह और रात को कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसी सप्ताह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश से जाहिर तौर पर ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट देखी गई और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र (एनसीआर) की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी से दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन ठंड पहले से और अधिक बढ़ सकती है। एनसीआर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ-साथ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही आसमान में घना कोहरा छाया रहेगा। इस ठंड का प्रकोप अब अलाव के सहारे ही लोग बिता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना के बढ़ते केस और नए वैरिएंट ओमिक्रोन के कारण बंद हो सकते हैं यूपी के स्कूल, ऑनलाइन पढ़ाई की तैयारी का निर्देश

हालांकि लगातार बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पहले से ठीक हुई है। पिछले दिनों से बारिश के बाद कोहरे ने भी कई जिलों को ओढ़ लिया है। कोहरे के चलते गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। रात के समय सड़क पर विजिबिलिटी मात्र 1-1.50 मीटर की है। गाड़ियों की रफ्तार 20 से 30 से अधिक नहीं जा पा रही हैं। सर्दी की पहले कोहरे ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सर्दी के चलते लोगों को अब आग जलाकर ही अपने आप को गर्म करने की कोशिश कर रहे हैं।