2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Update: दिल्ली के साथ ही वेस्ट यूपी में भी पांव पसार रहा कोरोना, तेजी से बढ़ी संक्रमितों की संख्या

Corona Update: दिल्ली के बाद अब कोरोना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत आस-पास के जिलों में तेजी के साथ फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में नोएडा में 21, मेरठ में 12, तो वहीं गाजियाबाद में 14 संक्रमित मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Dec 2021, 12:13 PM IST

corona_in_western_up.jpg

Corona Update: देश की राजधानी दिल्ली के बाद पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत वेस्ट के कई जिलों में कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है। हालांकि पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रही है। इसके साथ ही कई जिलों में धारा 144 भी लागू कर दिया गया है। सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पूरे प्रदेश में बीते 25 दिसंबर से नाइट कफ्यू लागू कर दिया है। इतना ही नहीं, नए साल पर होने वाले पार्टियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : ओमिक्रोन को लेकर दिल्ली में जारी हुआ अलर्ट, नोएडा-गाजियबाद में भी तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना

पिछले 24 घंटे में नोएडा में मिले 21 नए कोरोना पॉजिटिव

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 21 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तो वहीं 4 लोगों ने कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक 63,581 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा गया है। जिसमें से अब तक 63,014 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 99 संक्रमितों का इलाज जारी है। तो वहीं नोएडा में अब तक कोरोना की वजह से 468 लोगों की मौत हो चुकी है।

मेरठ में पिछले 24 घंटे में मिले 12 नए कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीते 24 घंटों में कोविड के 12 नए मामले सामने आए। जिले में बुधवार को तीन साल के बच्चे समेत 12 नए मरीज मिले। इनमें छह पुरुष और छह महिला वर्ग से हैं। अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 31 हो गई है। कोविड के 5097 सैंपलों की जांच में मंगलवार को चार लोग पॉजिटिव मिले थे। इनमें बिजली विभाग के निदेशक, सीए, अधिशासी अभियंता और चपरासी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Update: तीसरी लहर की चपेट में आ सकता है नोएडा, पिछले 24 घंटे में मिले 28 संक्रमित

गाजियाबाद में मिले कोरोना के 14 नए संक्रमित

दिल्ली से सेट उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 नए संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बाताया कि इनमें दो मामले पहले से संक्रमित (रिपीट) हैं और बुधवार को 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य, एक 14 वर्षीय किशोरी और 16 वर्षीय किशोर के अलावा एक विदेश से लौटा व्यक्ति शामिल है।