
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने पांचवे दिन किया बेहद कम कलेक्शन
Raid 2 BO Collection Day 5: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म हर दिन नया इतिहास रच रही है, वीकेंड पर जहां रेड 2 ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे दी है तो वहीं अब सोमवार को इसकी कमाई लुढ़क गई है। फिल्म का कलेक्शन पांचवें दिन सबसे कम रहा है। ओपनिंग से ही अजय देवगन की फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही थी लेकिन अचानक वीकडेज में इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहले सोमवार को रेड 2 की आंधी शांत होती नजर आई। जहां एक तरफ माना जा रहा था कि फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है वहीं फिल्म का कलेक्शन देख मेकर्स भी नाखुश हो सकते हैं। आइये जानते हैं फिल्म ने 5 मई को कितना कलेक्शन किया है…
ओपनिंग से लेकर अब तक अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो दिन पर दिन यह गिरता जा रहा है। फिल्म रेड 2 की पहले धुआंधार कमाई देख माना जा रहा था कि ये फिल्म पहले पार्ट से भी आगे निकल सकती है, लेकिन अब ऐसा कह पाना मुश्किल लग रहा है। रेड 2 ने रिलीज के पांचवें दिन यानी 5 मई सोमवार को महज 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो ओपनिंग से लेकर अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। अब रेड 2 का कुल कलेक्शन 79.00 करोड़ रुपये हो गया है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में काफी देरी से पहुंचेगी।
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| Day 1 | 19.25 करोड़ रुपये |
| Day 2 | 12 करोड़ रुपये |
| Day 3 | 18 करोड़ रुपये |
| Day 4 | 22 करोड़ रुपये |
| Day 5 | 7.75 करोड़ रुपये |
| Total | 79.00 करोड़ रुपये |
‘रेड 2’ साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है जो लगभग सात साल बाद सिनेमाघरों में हुई है। फिल्म में अजय देवगन आईआरएस अधिकारी के किरदार में हैं जो एक और सफेदपोश अपराध का पता लगाता है। फिल्म में दादा मनोहर भाई की भूमिका निभा रहे रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका में हैं। इस बीच, निर्माताओं ने पुष्टि की है कि इसके तीसरे पार्ट पर भी काम चल रहा है और जल्द ही डिटेल्स का खुलासा किया जा सकता है।
Updated on:
06 May 2025 08:12 am
Published on:
06 May 2025 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
