Rajasthan Politics : राजस्थान में भाजपा के अंता से विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता को लेकर सोमवार को कोई फैसला नहीं हो सका। कोर्ट के फैसले की कॉपी विधानसभा को पांच मई को मिल चुकी है और नियमानुसार सात दिन में मीणा की सदस्यता रद्द करने पर फैसला हो जाना चाहिए था। सोमवार को सात दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन विधानसभा ने अभी तक इस मामले में अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं की है। सूत्रों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी इस मामले में राज्य के महाधिवक्ता सहित कई अन्य वरिष्ठ वकीलों से भी राय ले चुके हैं। पांच मई के बाद अध्यक्ष देवनानी कुछ समय के लिए विधानसभा भी आए थे। ऐसी चर्चा थी कि शुक्रवार तक फैसला हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। देवनानी शनिवार को फिर से जयपुर से बाहर चले गए।