5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान दिवस पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर दागे सवाल, पूछा- वसूली नोटिस देना कहां का है न्याय?

Kisan Diwas : किसान दिवस पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने पूछा बड़ा सवाल, भाजपा सरकार में पूंजीपतियों का भाग्य और किसानों का दुर्भाग्य क्यों हैं? जानें और क्या सवाल पूछे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Dec 2024, 3:14 PM IST

Kisan Diwas Govind Singh Dotasra fired questions on Rajasthan BJP government where is Justice in giving Recovery Notice

Kisan Diwas : राजस्थान सहित पूरे देश में आज किसान दिवस मनाया जा रहा है। झुंझुनू के एक किसान ने जिला प्रशासन को इच्छामृत्यु की धमकी दी। जिसके बाद किसान की सुरक्षा के लिए प्रशासन को भारी सुरक्षा इंतजामात करने पड़े। इस खर्चे की भरपाई के लिए पुलिस प्रशासन ने किसान को 9.91 लाख रुपए का नोटिस भेजा। इस सूचना के बाद राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा की राजस्थान सरकार पर जमकर हमला बोला। गोविन्द सिंह डोटासरा ने सरकार से सवाल किया कि पहले किसान की जमीन का अधिग्रहण करना, फिर उचित मुआवजा नहीं देकर उसे आत्मदाह के लिए मजबूर करना एवं अब पुलिस जाब्ते का 10 लाख रुपए का खर्चा बताकर किसान को वसूली नोटिस देना कहां का न्याय है?

अन्नदाता की आर्थिक उन्नति का रास्ता कैसे होगा सशक्त?

भाजपा सरकार पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने फिर एक सवाल दागा पूछा एक तरफ उद्योगपतियों को सारे अधिकार और दूसरी ओर किसान को ना MSP की गारंटी, ना उचित मुआवजा और ना ही सरकार से संबल। फिर अन्नदाता की आर्थिक उन्नति का रास्ता कैसे सशक्त होगा?

यह भी पढ़ें :Jaipur Tanker Blast : तेल कपंनियों ने कहा, किसी भी सूरत में नहीं फट सकता टैंकर, भारत पेट्रोलियम भी देगा सहायता राशि

भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी क्यों हैं?

गोविन्द सिंह डोटासरा ने आगे कहा आज किसान दिवस के दिन भाजपा सरकारों को गंभीरता से सोचना चाहिए कि उनके शासन में पूंजीपतियों का भाग्य और किसानों का दुर्भाग्य क्यों हैं? भाजपा सरकार का रवैया संवेदनहीन और नीतियां किसान विरोधी क्यों हैं?

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : इच्छा मृत्यु की धमकी पड़ी महंगी, पुलिस ने भेजा नोटिस, मांगे 9.91 लाख रुपए, किसान के उड़े होश

राष्ट्रीय किसान दिवस आज

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की आज 23 दिसंबर को जयंती है। हर साल 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस (Kisan Diwas 2024) रुप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें :Jaipur Tanker Blast : हादसे के बाद उठे सवाल, जब नियम विरुद्ध है बसों की बॉडी तो फिर RTO रजिस्ट्रेशन और फिटनेस कैसे मिला