Gulab Kothari Article : परिवार वह जगह है, जहां हम जन्म लेते है, बड़े होते हैं और जीवन के मूल्य सीखते हैं। परिवार में पारस्परिक प्रेम और सम्मान होता है। एक-दूसरे की भावना का ध्यान रखा जाता है। खुला और प्रभावी संवाद होता है। रिश्तों में मिठास, विश्वास और पारदर्शिता इस पारिवारिक बंधन को अटूट बनाती है। घर के छोटे-बड़े कार्यों और निर्णर्यों में सबकी भागीदारी रहती है तो सहज भाव में सभी कार्य पूर्ण हो जाते हैं। मुश्किल समय में साथ रहना, एक-दूसरे के लिए समय निकालना, प्रत्येक सदस्य की व्यक्तिगत पसंद, पढ़ाई, कॅरियर तथा सपनों का सम्मान करना और उन्हें आगे बढऩे हेतु प्रोत्साहित करना, सुखी व स्वस्थ परिवार का आधार है।