4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी विश्‍व कप 2018 : ग्रुप में तीसरे स्‍थान पर रहने वाली टीम नहीं होगी बाहर, जानिए टूर्नामेंट की खास बातें

इस विश्‍वकप में कुछ चीजें पहली बार हो रही है तो कुछ फॉरमेट ऐसे हैं, जिन्‍हें दोबारा शुरू किया गया है। आइए जानते हैं इस बार की हॉकी विश्‍व कप की खास बातें।
2 min read
Google source verification
hockey world cup 2018

हॉकी विश्‍व कप 2018 : ग्रुप में तीसरे स्‍थान पर रहने वाली टीम नहीं होगी बाहर, जानिए टूर्नामेंट की खास बातें

भुवनेश्वर : आज बुधवार (28 नवंबर) से ओडिशा की राजधानी में पुरुष हॉकी विश्‍व कप खेला जा रहा है। इस बार के विश्‍व कप में ऐसा काफी कुछ है, जो एकदम नया है। इस विश्‍वकप में पहली बार हो रहा है तो कुछ फॉरमेट ऐसे हैं, जिन्‍हें दोबारा शुरू किया गया है। आइए जानते हैं इस बार की हॉकी विश्‍व कप के बारे में खास बातें-

1. इस बार विश्‍व कप में 16 टीमें भाग ले रही है। पिछले विश्‍व कप (2014) में सिर्फ 12 टीमें खेली थी। 2002 विश्‍व कप के बाद यह पहला मौका है, जब 16 टीमें विश्‍व कप में भाग ले रही हैं।

2. इस बार विश्‍व कप का फॉरमेट पहले के विश्‍व कप से एकदम अलग है। भाग ले रही 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे क्वॉर्टर फाइनल में चली जाएगी, जबकि अंतिम स्‍थान पर रहने वाली टीम टूर्नामेंट से सीधे बाहर हो जाएगी, जबकि दूसरे-तीसरे स्‍थान पर रहने वाली टीम को एक और मौका दिया जाएगा। इनके बीच क्रॉसओवर मैच खेले जाएंगे और उस मैच की विजेता को क्वॉर्टर फाइनल में स्‍थान मिलेगा।

3. आपको पता ही होगा कि हॉकी में हाल ही में चार क्वॉर्टर का नियम लागू किया गया है, लेकिन इस नियम के साथ होने वाला पहला विश्‍व कप होगा। हर क्वॉर्टर 15 मिनट का नियत है। इस विश्‍व कप में यह भी पहली बार होगा कि पेनाल्‍टी, पेनल्टी कॉर्नर मिलने पर तथा गोल होने के बाद 40 सेकंड का टाइम-आउट दिया जाएगा।

4. यह तीसरी बार है जब भारत में हॉकी विश्‍व कप का आयोजन किया गया है। इससे पहले 1982 और 2010 में भी भारत में हॉकी विश्‍व कप का आयोजन हो चुका है।

5. इस विश्‍व कप में शिरकत कर रही पिछली बार की 12 टीमों में से 11 टीमें ऐसी है, जो पिछले विश्‍व कप में भी खेली थी। वह टीमें इस प्रकार हैं- नीदरलैंड, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, स्पेन, भारत, इंग्‍लैंड, मलेशिया, अर्जेंटीना, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका। पिछले विश्‍व कप में खेली सिर्फ एक टीम दक्षिण कोरिया ऐसी है, जो इस बार क्‍वालिफाई नहीं कर सकी है।

7. इस विश्‍व कप में खेलने वाली चीन एकलौती ऐसी टीम है, जो पहली बार विश्‍व कप में भाग ले रही है।

8. इस बार की टीमें इस प्रकार हैं-

पूल ए
अर्जेंटीना, न्‍यूजीलैंड, स्‍पेन, फ्रांस

पूल बी
आस्‍ट्रेलिया, इंग्‍लैंड, आयरलैंड, चीन

पूल सी
बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका

पूल डी
नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्‍तान

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग