3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने

2018 Mens Hockey Champions Trophy, पहले मुकाबले में भारत और पाकिस्तान 23, JUNE 2018 को शाम 5:30 आमने-सामने होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 22 Jun 2018, 12:42 PM IST

india vs pakistan

रॉय और बेयरस्टो ने उधेड़ी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की बखिया, इंग्लैंड सीरीज में 4-0 से आगे

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 23 जून से शुरू होने वाले राबोबैंक पुरुष हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी ब्रेडा में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के सामने होगी । यह टूर्नामेंट भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और कप्तान पी. आर. श्रीजेश के नेतृत्व में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी।

पहले मैच में पाक से होगी भिड़ंत
इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भारतीय हॉकी टीम की भिड़ंत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच 23 जून को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के साथ-साथ चार और अन्य टीमें भाग ले रही है। ऐसे में इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अन्य देशों के साथ अहम मुकाबला होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी का अंतिम संस्करण
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे दिग्गज गोलकीपर पी.आर.श्रीजेश का कहना है कि उनकी टीम का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन करना होगा। श्रीजेश ने कहा, "यह चैम्पियंस ट्रॉफी का अंतिम संस्करण है और मैं आश्वस्त हूं कि हर टीम इसे यादगार बनाना चाहती होगी। यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण होगा। हमारे लिए हर मैच में तीन अंक हासिल करना सबसे मुख्य लक्ष्य होगा।"

इन टीमों के बीच होगी रोचक भिड़ंत
इस टूर्नामेंट में भारत के लिए नीदरलैंड्स के अलावा, अर्जेटीना, पाकिस्तान, बेल्जियम और मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं। श्रीजेश ने कहा कि यह टूर्नामेंट ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारियों की परख करने का एक अवसर है, क्योंकि विश्व कप में भारतीय टीम मेजबान होने के नाते अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है।

भारतीय टीम : गोलकीपर : पी.आर. श्रीजेश (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, जरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, अमित रोहिदास मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, चिंग्लेसाना सिंह, सरदार सिंह, विवेक सागर प्रसाद फारवर्ड : एस.वी. सुनील, रमनदीप सिंह, मंदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और दिलप्रीत सिंह