5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुल्‍तान अजलान शाह कप में भारत की शानदार शुरुआत, जापान को 2-0 से दी मात

भारत ने सुल्तान अजलान शाह कप में जीत के साथ आगाज किया है डिफेंडर वरुण कुमार और सिमरनजीत ने गोल कर भारत को जीत दिलाई 18वें एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम है जापान
2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 23, 2019

Indian Hockey Team

Indian Hockey Team

कुआलालम्पुर। सुल्‍तान अजलान शाह कप में भारतीय हॉकी टीम की शुरुआत शानदार रही है। अपने पहले मुकाबले में भारत ने जापान को 2-0 से मात दी। भारत की जीत में वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह के प्रदर्शन का अहम योगदान रहा। भारतीय डिफेंडर वरुण कुमार ने मैच के 24वें जबकि सिमरनजीत सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागे, जिसकी बदौलत भारत को जीत मिल सकी।

शुरुआत से ही रोमांचक था मुकाबला

18वें एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान से मुकाबला भारत के लिए कड़ी चुनौती था। दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और जापान पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पहले क्‍वार्टर में दोनों ही टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हुई।

हाफ टाइम तक भारत ने बना ली थी 1-0 की बढ़त

दूसरे क्वार्टर में जापान ने अटैकिंग गेम खेला, लेकिन भारत ने टेकनिक का इस्तेमाल करते हुए जापान पर दबाव बनाने में कामयाबी हासिल की। मैच के 24वें मिनट में जापान से गलती हुई, जिसका फायदा भारत ने दोनों हाथों से उठाया। भारत को पेनल्‍टी कॉर्नर मिला और वरुण कुमार ने बेहतरीन स्‍ट्राइक करते हुए गेंद को जाली में भेद दिया। भारत की बढ़त 1-0 हुई। हाफ टाइम तक स्‍कोर भारत के पक्ष में रहा।

- तीसरे क्‍वार्टर में भारत ने दूसरा गोल करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। सुमित कुमार ने मंदीप सिंह को सर्कल के अंदर से शानदार पास दिया, लेकिन मंदीप इसे गोल में तब्‍दील नहीं कर सके। उनका शॉट गोलपोस्‍ट से दूर चला गया।

- चौथे व अंतिम क्‍वार्टर में भारत डिफेंस करते दिखा। जापान का गोल नहीं कर पाना उसकी निराशा स्‍पष्‍ट दिखा रहा था और उसे हर मौके पर भारतीय डिफेंस से झटका लग रहा था। अंतिम क्‍वार्टर में जापान को पेनल्‍टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन वरुण कुमार ने शानदार बचाव करके जापान को बराबरी करने से रोक दिया। सिमरनजीत सिंह ने काउंटर अटैक करते हुए मैच के 56वें मिनट में गोल किया और भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग