10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना की वजह से टोक्यो ओलंपिक गेम्स स्थगित, IOC और शिंजो आबे के बीच बनी सहमति

Highlight - 24 जुलाई से शुरू होने थे ओलंपिक गेम्स - कोरोना की वजह से खेलों को स्थगित करने की लगातार हो रही थी मांग - कनाडा समेत कई देश कर चुके थे ओलंपिक का बॉयकॉट

2 min read
Google source verification
tokyo_olympic.jpg

2020 Tokyo Olympic games

टोक्यो। कोरोना वायरस ( CoronaVirus ) की वजह से टोक्यो ओलंपिक गेम्स ( Tokyo Olympic Games ) को अगले एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की तरफ से ये बड़ी जानकारी दी गई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। माना जा रहा है कि आईओसी अगले चार हफ्ते में आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

एक साल के लिए स्थगित हुए ओलंपिक गेम्स!

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IOC और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच 24 जुलाई 2020 से शुरू होने वाले ओलंपिक गेम्स को एक साल के लिए टालने पर सहमित बन गई हैै। सोमवार को इसी प्रस्ताव के साथ दोनों के बीच बातचीत हुई थी। आबे ने आईओसी के सामने ये प्रस्ताव रखा था कि ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए टाल दिया जाए, जिसे IOC ने मान लिया है। बता दें कि शिंजो आबे ने सोमवार को IOC के अध्यक्ष थॉमस बैक से इस बारे में बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के कारण इस साल खेलों का आयोजन नहीं हो पाएगा, ऐसे में इन्हें अगले साल तक टाल दिया जाए।

थॉमस बैक और आबे के बीच हुई फोन पर बातचीत

जापान के पीएम कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति खेलों के आयोजन को स्थगित करने के लिए 100 फीसदी राजी है। शिंजो आबे और आईओसी के चीफ थॉमस बैक के बीच टेलिफोन पर हुई बातचीत के बाद ये सहमति बन पाई है। थॉमस बैक ने कहा है कि खेलों के आयोजन को लेकर अगले चार हफ्तों में आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

कनाडा ने खिलाड़ियों को ओलंपिक में भेजने से कर दिया था इनकार

आपको बता दें कि आईओसी पर खेलों को स्थगित किए जाने का दबाव लगातार पड़ रहा था। कनाडा ने हाल ही में अपने खिलाड़ियों को भी ओलंपिक गेम्स में भेजने से इनकार कर दिया था। कनाडा के बाद ऑस्ट्रेलिया, अमरीका और फिर भारत ने खेलों को स्थगित किए जाने की बात कही थी।