3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉर्डर से लेकर मैदान तक पाकिस्तान चित, नहीं कर पा रहा भारत का मुकाबला

INDIA VS PAKISTAN, बॉर्डर पर चल रही टेंशन के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दो खेल के मैदानों पर एक ही जैसी करारी शिकस्त दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 24 Jun 2018, 11:56 AM IST

INDIA VS PAKISTAN

बॉर्डर से लेकर मैदान तक पाकिस्तान चित, नहीं कर पा रहा भारत का मुकाबला

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से बॉर्डर पर टेंशन बढ़ी हुई है। केंद्र में मौजूद सरकार में अहम दल भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर की मेहबूबा मुफ्ती सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है और कश्मीर में अब राज्यपाल शासन लागू है। बॉर्डर की टेंशन के बीच पिछले दो दिनों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेल के मैदान पर दो मैच खेले, इन दोनों ही मैचों में भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी। पहला मुकाबला भारत ने 22 जून को दुबई कबड्डी मास्टर्स में खेला जहां उसने पाकिस्तान को करारी मात दी वहीं दूसरा मुकाबले में 23 जून को भारत ने नीदरलैंड में चल रहे हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।


बॉर्डर पर हारा पाकिस्तान
आपको पता ही होगा भारत ने सितम्बर, 2016 में पाकिस्तान की सरजमीं पर घुसके आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा था। भारत ने इसके बाद से सैकड़ों आतंकवादियों को बॉर्डर छेत्र में अपनी गोलियों का निशान बनाया है। भारत की केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर की मुफ्ती सरकार से अपना समर्थन लेकर सही किया है या गलत यह तो समय बताएगा लेकिन इससे भारतीय सेना को आतंकवादियों के खिलाफ लड़ने को बड़ा बल मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने 19 जून को महबूबा मुफ्ती की पीडीपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। इस समय आतंकवाद से पीड़ित राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया है और एनएसजी कमांडोस को कश्मीर में तैनात कर दिया गया है। पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद के खिलाफ यह भारत की बहुत बड़ी जीत है। 2017 में आधिकारिक आकड़ों के मुताबिक भारतीय सेना ने 220 आतंकियों को मार गिराया था, 2018 में भारतीय सेना अभी तक 98 आतंकियों को मौत के घाट उतार चुकी है।


हॉकी के मैदान पर हारा पाकिस्तान
भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्राफी के अपने पहले मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शनिवार(23 जून, 2018) को एकतरफा अंदाज में 4-0 से करारी मात दी। भारत के लिए रमनदीप सिंह ने 25वें, दिलप्रीत सिंह ने 54वें, मंदीप सिंह ने 57वें और ललित उपाध्याय ने 59वें मिनट में गोल किए। कोच हरेंद्र सिह के मार्गदर्शन में भारत की यह पहली जीत है। भारत को अब अपना अगला मुकाबला रविवार को ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना से खेलना है।


कबड्डी में भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
22 जून को को भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को दुबई में कबड्डी मास्टर्स के पहले मैच में धूल चटा दी। इस मैच के हीरो रहे भारतीय ऐस रेडर अजय ठाकुर, जिन्होंने अकेले दम पर मैच मैच भारत की झोली में डाल दिया। भारत ने 12 टैकल अंक अर्जित किए। पाकिस्तान अपने विपक्षियों के करीब भी नहीं पहुंच सकी। पाकिस्तान की टीम 2 बार ऑल आउट हुई। मैच के अंत में भारत ने अजय ठाकुर और रोहित कुमार की अच्छी रेडिंग के साथ लगातार टैकल पॉइंट अर्जित कर मैच 36-20 से जीत लिया। इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए भारत सबसे प्रबल दावेदार है।