5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आशिमा और अमृता ने जीती डिवास ऑन व्हील्स ऑल विमेन कार रैली

आशिमा और अमृता के लिए दूसरा दिन अच्छा नहीं रहा था। इन दोनों ने चिकमंगलूर से कूर्ग के बीच की दूरी में तीन मिनट 28 सेकेंड का पेनाल्टी अंक हासिल किया लेकिन शुक्रवार को अच्छा प्रदर्शन के कारण इन दोनों ने अपने लिए चैम्पियनशिप तक जाने के रास्ते खोल दिए।
2 min read
Google source verification
Ashima Duggal (Amrita Shergill) win Divas on Wheels rally

आशिमा और अमृता ने जीती डिवास ऑन व्हील्स ऑल विमेन कार रैली

नई दिल्ली। आशिमा दुग्गल ने अपनी नेवीगेटर अमृता शेरगिल की जोड़ी ने यहां आयोजित डिवास ऑन व्हील्स ऑल विमेन कार रैली जीत ली है। इन दोनों ने पहले दिन के अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर शनिवार तक खिताब तक पहुंचने का रास्ता बनाया। आशिमा और अमृता के लिए दूसरा दिन अच्छा नहीं रहा था। इन दोनों ने चिकमंगलूर से कूर्ग के बीच की दूरी में तीन मिनट 28 सेकेंड का पेनाल्टी अंक हासिल किया लेकिन शुक्रवार को अच्छा प्रदर्शन के कारण इन दोनों ने अपने लिए चैम्पियनशिप तक जाने के रास्ते खोल दिए।

संध्या चंद्रशेखर के साथ प्रफुल्ला केएस ने शनिवार को सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और एक मिनट 48 सेकेंड का पेनाल्टी अंक हासिल करते हुए अपने लिए दूसरा स्थान सुरक्षित किया। पहले दिन इन दोनों ने सात मिनट 36 सेकेंड का पेनाल्टी अंक हासिल किया था और इसी ने इन्हें खिताब से दूर कर दिया।

शोभा रानी ने अपनी नेवीगेटर निलोफर इब्राहिम के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इन दोनों ने 13.8 मिनट का ओवरऑल पेनाल्टी अंक हासिल किया। इस टीडीएस (टाइम, डिस्टेंस एवं स्पीड) रैली के आयोजक जय दास मेनन ने कहा कि टॉप फिनिशर्स को कैश प्राइज और ट्राफी के अलावा अगली दक्षिण रैली में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, "ये सभी महिलाएं एक साल से भी कम समय से रैलिंग कर रही हैं। इनका प्रदर्शन और सुधार शानदार रहा है।"

खिताबी जीत के बाद आशिमा ने कहा, "हमारे लिए यह काफी कठिन दिन था। हम जानती हैं कि हमने कुछ गलतियां की हैं। सौभाग्य से हमने शनिवार को अच्छी शुरुआत की लेकिन परिणाम आने तक हम काफी चिंतित थीं। हम दूसरे स्थान पर आते-आते थक गई थीं। अब हमारे हिस्से खिताब है और हम हर बार खिताबी जीत का स्वाद चखना चाहेंगी।"

परिणाम :

1. आशिमा दुग्गल और अमृता शेरगिल-6 मिनट 21 सेकेंड़ पेनाल्टी प्वाइंट
2. प्रफुल्ला केएस और संध्या चंद्रशेखर-7 मिनट 59 सेकेंड पेनाल्टी प्वाइंट
3. शोभा रवि और निलोफर इब्राहिम-13 मिनट 08 सेकेंड पेनाल्टी प्वाइट

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग