5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईएएएफ विश्व रिले 2019 में भारत का रहा निराशाजनक सफर, फाइनल में भी नहीं पहुंची टीम

रिले रेस में भारत पुरुष और मिश्रित वर्ग में चूका फाइनल में नहीं बना सका स्थान ओलंपिक के लिए भी नहीं कर सका क्वालिफाई
less than 1 minute read
Google source verification
IAAF RELAY

आईएएएफ विश्व रिले 2019 में भारत का रहा निराशाजनक सफर, फाइनल में भी नहीं पहुंचा

योकोहामा : जापान के योकोहामा में चल रहे भारतीय एथलीट शनिवार को आईएएएफ रिले रेस-2019 का समापन बेहतर ढंग से नहीं कर पाए और मिश्रित तथा पुरुष वर्गों में फाइनल में जाने से चूक गए। इसी के साथ वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी जाने से चूक गए।

पुरुष वर्ग में छठे स्थान पर रही भारतीय टीम

पुरुष टीम हीट-2 में 3:06.05 मिनट का समय निकाल कर छठे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई। पुरुषों की रिले स्पर्धा में जीतू बेबी, जीवन के सुरेश, कुन्हु मोहम्मद और मोहम्मद अनस याहिया की भारतीय टीम भाग ले रही थी।

इसमें भी चूकी भारतीय टीम

महिला वर्ग में टीम हीट-3 में 3:31.93 मिनट का समय लेकर पांचवें स्थान पर रही। वहीं भारतीय मिश्रित टीम कुल 18वें स्थान पर रही और इसी कारण विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई। चार गुणा चार रिले रेस में भारत की जितू बेबी, सोनिया वैश्या, प्राची और एंटोनी एलेक्स की मिश्रित टीम हीट-1 में पांचवें स्थान पर रही। इस टीम ने 3:23.59 मिनट का समय निकाला।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग