5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियाई खेल 2018: भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने जीता कांस्य पदक

अंकिता रैना ने महिला टेनिस सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है, खेलों के पांचवें दिन यह भारत का पहला मेडल है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 23, 2018

ANKITA RAINA

एशियाई खेल 2018: भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

नई दिल्ली। चार साल की उम्र में टेनिस कोर्ट पर कदम रखने वाली भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। चीन की शुआई जैंग ने गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में रैना को 2-0 से हराया। अंकिता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग की यूडीस वोंग चोंग को मात देकर बुधवार को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था। यह एशियाई खेल 2018 के पांचवें दिन भारत का पहला पदक है। यह टेनिस में भी भारत का पहला मेडल और कुल 16वां पदक है। भारत ने अभी तक 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 9 कांस्य पदक जीते हैं।


मैच का हाल-
25 साल की भारतीय खिलाड़ी ने पहले सेट की दमदार शुरुआत की लेकिन पहले तीन गेमों के बाद उन्होंने अपनी लय खो दी और चीन की खिलाड़ी ने 6-4 से सेट जीत लिया। दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबला टाई-ब्रेकर तक गया जहां जैंग ने शानदार खेल दिखाया और सेट को 7-6 से जीतते हुए मैच अपने नाम किया।


अंकिता ने बनाई थी सेमीफइनल में जगह-
अंकिता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग की यूडीस वोंग चोंग को मात देकर बुधवार को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था। पिछली बार 2014-इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में महिला एकल के अंतिम-16 दौर के बाद बाहर होने वाली अंकिता ने इस बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अंकिता ने एक घंटे और 21 मिनट तक चले मुकाबले में यूडीस को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात देकर पदक पक्का कर लिया था। पहले सेट की शुरुआत में अंकिता को हांगकांग की खिलाड़ी के खिलाफ 1-4 से पिछड़ते देखा जा रहा था लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए इसे 6-4 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में अंकिता ने पूरी तरह से अपना दबदबा बनाते हुए 6-1 से जीत कर अंतिम-4 में जगह बना ली थी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग