
Asian games 2018: राही सार्नोबत ने भारत को दिलाया चौथा स्वर्ण पदक, 11 हुई पदकों की संख्या
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई गेम्स में आज भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल गया है। आज भारत को ये पदक निशानेबाजी में मिला। जहां भारत की एक और बेटी राही जीवन सारनाबोत ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस पदक के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 11 हो गई है।
थाइलैंड की नापशावान को हराया-
भारत की युवा महिला निशानेबाज राही जीवन सारनाबोत ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को 25 मिटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान को शूटऑफ में 3-2 से हराया। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था। इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला।
ऐसा करने वाली पहली महिला एथलीट-
राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। यह राही का इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है। दक्षिण कोरिया की किम मिनजुंग तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य जीतने में सफल रहीं।भारत की ही मनु भाकेर 16 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहीं।
कौन है राही सारनाबोत-
राही सरनोबत का जन्म 30 अक्टूबर 1990 को कोल्हापुर में हुआ था। राही ने 5 अप्रैल 2013 को कोरिया के चांगवान में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में स्थानीय निशानेबाज केयोंगे किम को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक भारत के नाम किया। इसके बाद राही ने अमेरिका में 2011 आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। कॉमनवेल्थ 2010 में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने वालीं राही ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप, 2011 में ब्रॉन्ज जीतकर ओलिंपिक का टिकट लिया।
पदक तालिका का हाल-
इस पदक के साथ ही भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। भारत के खाते में चार स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक है। बताते चले कि 32 स्वर्ण, 22 रजत और 12 कांस्य के साथ चीन पदक तालिका में सबसे ऊपर चल रही है। दूसरे स्थान पर जापान, तीसरे स्थान पर कोरिया, चौथे स्थान पर मेजबान इंडोनेशिया और पांचवें स्थान पर इरान है।
Published on:
22 Aug 2018 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
