
एशियन गेम्स 2023 में महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, भारत ने लगाया पदकों का शतक।
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने शनिवार को पदकों का शतक लगा दिया है। 100वां पदक भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता है। महिला टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को बेहद करीबी मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। वहीं, महिला कंपाउंड व्यक्तिगत तौर पर तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा ने गोल्ड तो अदिति स्वामी सिल्वर मेडल जीता है।
एशियन गेम्स 2023 में भारत अपने 100 पदकों के लक्ष्य तक पहुंच चुका है। विमेंस कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को फाइनल में 26-24 से हराकर भारत की झोली में 100वां पदक डाला है। भारतीय महिला टीम ने हाफ टाइम तक 14-9 की बढ़त बना रखी थी, लेकिन इसके बाद चीनी ताइपे ने भी दमदार वापसी की, लेकिन अंत में भारत ने मुकाबला अपने नाम किया।
भारत का यह 25वां गोल्ड है। इसके साथ ही आज भी भारत को कई पदकों की उम्मीद है। इस बार भारत के पदकों का आंकड़ा 110 के पार जा सकता है।
Published on:
07 Oct 2023 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
