
एशियन गेम्स 2023 में आज नीरज चोपड़ा का गोल्ड पक्का!
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में अपने पहले सर्वाधिक 70 पदकों के रेकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बाद अब 71 पदक हासिल कर लिए हैं। उम्मीद है कि इस बार भारत 100 मेडल के लक्ष्य तक आसानी से पहुंच जाएगा। वहीं, आज विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी मैदान में उतरेंगे। उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा भारत की झोली में गोल्ड मेडल डालने में सफल होंगे। क्योंकि मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने एशियन गेम्स से नाम वापस ले लिया है।
पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने चोट के कारण एशियन गेम्स से नाम वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह इस इवेंट से पहले घायल हो गए हैं। उनके घुटने में चोट लगी है। इसके बाद अब पुरुष भाला फेंक इवेंट में भारत के नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक जीतना तय माना जा रहा है।
नीरज चोपड़ा ने इस स्पर्धा से पहले कहा है कि वह सभी प्रकार की चुनौतियों के लिए तैयार है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्टारडम यात्रा 2018 में जकार्ता में एशियाई खेलों में ही शुरू हुई थी। इन पांच साल के भीतर चोपड़ा ने खेल के सभी बड़े खिताब अपने नाम किए हैं।
यह भी पढ़ें : ऋषभ पंत ने जन्मदिन पर किए बदरी विशाल के दर्शन, फिटनेस देख आ जाएगा जोश
नीरज चोपड़ा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने 2022 में डायमंड लीग फाइनल और 2018 में राष्ट्रमंडल खेल जीते हैं। हालांकि वह कुछ चोटों से परेशान भी रहे हैं। इस साल उन्हें कमर की चोट ने खासा परेशान किया है। चोपड़ा आज सबसे पसंदीदा खिलाड़ी के रूप में उतरेंगे।
यह भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2023 में भारत ने रचा इतिहास, ब्रांज-गोल्ड के साथ तोड़ा बड़ा रेकॉर्ड
Published on:
04 Oct 2023 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
