ऋषभ पंत ने आज 4 अक्टूबर को अपने 26वें जन्मदिन पर बद्रीनाथ के दर्शन किए। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपने बीच देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार हादसे के बाद से रिकवरी पर चल रहे पंत की फिटनेस देख फैंस जोश में आ गए। लंबे समय से पैर में पट्टी और प्लास्टर के साथ दिखने वाले पंत अब वह पूरी तरह फिट नजर आए। वह सीढ़ियों पर आसानी चल रहे थे। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर बाबा बदरी विशाल का जयकारा भी लगाया। जयकारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।