6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैरा एशियाई खेल: भारत ने लगाया पदकों का अर्धशतक, पॉइंट्स टेबल में इस स्थान पर पहुंचे

तीसरे पैरा एशियाई खेलों में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 50 पदकों का आकड़ा छू लिया है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Oct 12, 2018

INDIA AT PARA ASIAN GAMES 2018

पैरा एशियाई खेल: भारत ने लगाया पदकों का अर्धशतक, पॉइंट्स टेबल में इस स्थान पर पहुंचे

नई दिल्ली।जकार्ता में जारी पैरा एशियाई खेलों में गुरुवार को भारतीय एथलीटों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 13 पदकों पर कब्ज़ा जमाया। इन पदकों में 1 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य पदक थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय दल ने 2018 पैरा एशियाई खेलों में 50 पदकों का आकड़ा छू लिया है। एशियाई खेल 2018 की ही तरह इन पैरा खेलों में भी भारत के सर्वाधिक पदक एथलेटिक्स से आए हैं। जहां भारतीय पुरुषों ने 35 पदक जीते हैं वहीं महिलाओं ने साहसिक प्रदर्शन दिखते हुए 15 पदकों पर कब्ज़ा जमाया। भारतीय दल में 190 एथलीट गए थे जोकि 7 से 13 अक्टूबर तक पदकों क लिए जोर लगा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं पैरा एशियाई खेल 2018 में भारत के प्रदर्शन पर।


भारत ने लगाया पदकों का अर्धशतक-
भारत ने इस पैरा एशियाई खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों का अर्धशतक जड़ दिया है। भारतीय दल ने अभी तक 8 स्वर्ण, 17 रजत और 25 कांस्य पदकों पर कब्ज़ा जमाया है। इन खेलों का पहला आयोजन 2010 में हुआ जहां भारत ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 15 पदक जीते। इन खेलों में भारत का 15वां स्थान रहा था। इसके बाद दूसरे खेलों का आयोजन 2014 में हुआ जिमसे भारत ने 3 स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ 33 पदकों पर कब्ज़ा जमाते हुए 15वां स्थान हासिल किया था। इन दोनों ही खेलों में चीन का पहला स्थान था।

पॉइंट्स टेबल में भारत का स्थान-
पैरा एशियाई खेलों में सबसे बेहतर प्रदर्शन के साथ भारत ने इस बार 8 स्वर्ण, 17 रजत और 25 कांस्य पदक जीतकर 8वां स्थान हासिल किया है। यह भारत का अभी तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। भारत ने 2018 खेलों के पहले दिन(7 अक्टूबर) 2 रजत और 4 कांस्य के साथ 6 पदकों पर कब्ज़ा जमाया। इसके बाद खेलों के दूसरे दिन(8 अक्टूबर) भारत ने 3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य के साथ 11 पदक जीते। तीसरे दिन(9 अक्टूबर) भारत ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य के साथ 11 पदक जीते। चौथे दिन(10 अक्टूबर) भारत ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पर कब्ज़ा जमाया। पांचवें दिन(11 अक्टूबर) भारत का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा और वह 1 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहा। इस तरह भारत ने 50 का आकड़ा छुआ।


भारत ने किस खेल में जीते पदक-
तीरंदाजी- 1 स्वर्ण
बैडमिंटन- 1 कांस्य
चेस- 1 रजत, 2 कांस्य
पैरा एथलेटिक्स- 5 स्वर्ण, 11 रजत, 14 कांस्य
पैरा पॉवरलिफ्टिंग- 2 रजत, 2 कांस्य
पैरा शूटिंग- 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य
पैरा स्विमिंग- 1 स्वर्ण, 1 रजत, 5 कांस्य
टेबल टेनिस- 1 रजत

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग