
china news X match fixing X sports news X Sports News Online X snooker X other sports X Latest Sports news hindi X hindi sports news X hindi sports news news Tooltip on top X international snooker sportsman
नई दिल्ली । चीन के स्नूकर खिलाड़ी यू डेलू पर मैच फिक्सिंग के कारण 10 साल नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है जबकि उनके हमवतन काउ युपेंग को इसी अपराध में छह साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। विश्व पेशेवर बिलियडर्स एवं स्नूकर संघ (डब्ल्यूपीबीएसए) ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
पांच मौकों पर पाए गए-
डब्ल्यूपीबीएसए ने एक बयान में कहा है कि यू डेलू को अपने दोस्त/अपने से जुड़े हुए शख्स की वित्तयी मदद के लिए जानबूझकर भ्रष्टाचार करने का दोषी पाया गया है। बयान के मुताबिक, "वह पांच टूर्नामेंट्स में पांच मौकों पर मैच फिक्सिंग के दोषी पाए गए हैं। वह लगभग ढ़ाई साल से इस काम में लिप्त थे और उन्होंने यह किसी ईनाम के लिए किया था। उन्होंने इस बात को कबूला है कि उन्होंने जांचकर्ता से झूठ बोला और उनका समर्थन करने से मना कर दिया।"समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यू पर स्नूकर के इतिहास का स्टीफन ली के बाद अभी तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध लगा है। स्टीफन को 2013 मनें 12 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
जांच में नहीं दिया सहयोग-
21 सितंबर और दो नवंबर को हुई सुनवाई में तीन सदस्यीय स्वतंत्र ट्रीब्यूनल के सामने इन दोनों ने डब्ल्यूपीबीएसए सदस्यों के नियमों के उल्लंघन की बात को माना है। काउ ने माना कि उन्होंने 2016 में तीन मैचों के परिणाम फिक्स किए और जांच में सहयोग नहीं दिया ।डब्ल्यूपीबीएस के चेयरमैन जेसन फग्र्यूसन ने कहा, "यह दुख की बात है कि प्रतिभावान खिलाड़ी मैच फिक्सिंग से पैसा बनाने की लत में फंस जाते हैं।"
Published on:
02 Dec 2018 12:21 pm
