1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: भारत की झोली में महिला बॉक्सर्स ने 30 मिनट में डाले दो गोल्ड, जैस्मिन ने दिलाया 7वां गोल्‍ड

CWG 2026 10 Updates : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को महिला बॉक्‍सर ने भारत की झोली में बैक-टू-बैक दो गोल्‍ड डाले हैं। प्रीति पवार ने महिला 54 किग्रा तो जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किग्रा में गोल्‍ड जीता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 01, 2026

CWG 2026 10 Updates, Jasmine Lamboria,

जैस्मिन लंबोरिया। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/SatyamS13792445)

Commonwealth Games Day 10 Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन शनिवार को भारतीय महिला बॉक्‍सर्स ने बैक-टू-बैक दो गोल्‍ड जीते हैं। प्रीति पवार ने महिला 54 किलोग्राम वर्ग में स्‍वर्ण पदक जीता तो इसके करीब 30 मिनट बाद ही जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किग्रा वर्ग में स्‍वर्ण पदक जीता। इस तरह भारत के कुल गोल्‍ड मेडल की संख्‍या सात हो गई है। जैस्मिन ने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराया।

राउंड दर राउंड स्‍कोर

पहले राउंड में जैस्मिन ने स्प्लिट फैसले से जीत हासिल की। उन्हें तीन जजों ने 10-10 अंक दिए। वहीं, दो जजों ने 9-9 अंक दिए। जबकि, वॉल्श को दो जजों ने 10-10 अंक और तीन जजों ने 9-9 अंक दिए। इसके बाद दूसरे राउंड में जैस्मिन को सभी पांचों जजों ने 10-10 अंक दिए तो वॉल्‍श को 9-9 अंक दिए। तीसरे और आखिरी राउंड में चार जजों ने जैस्मिन को 9 अंक तो एक ने 10 अंक दिए। जबकि वॉल्‍श को आखिरी राउंड में एक जज ने 9 अंक तो चार जजों ने 10-10 अंक दिए। इस तरह जजों ने जैस्मिन को पांच अंकों से विजेता घोषित किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ीस्पर्धाखेल
मीराबाई चानूमहिला 48 किग्राभारोत्तोलन
शर्मिला धनखड़महिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्स
दिलीप महादू गावितपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्स
अस्मिता डेमहिला 48 किग्राजूडो
हर्ष सिंहपुरुष 60 किग्राजूडो
प्रीति पवारमहिला 54 किग्रामुक्केबाजी
जैस्मिन लंबोरियामहिला 57 किग्रामुक्केबाजी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पदक विजेताओं की सूची

क्रमखिलाड़ीस्पर्धाखेलपदक
1झंडू कुमारपुरुष हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंगब्रॉन्ज
2ऋषिकांत सिंहपुरुष 60 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
3मीराबाई चानूमहिला 48 किग्राभारोत्तोलनगोल्‍ड
4राजा मुथुपांडीपुरुष 65 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
5ज्ञानेश्वरी यादवमहिला 53 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
6बिंदियारानी देवीमहिला 58 किग्राभारोत्तोलनब्रॉन्ज
7शर्मिला धनखड़महिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सगोल्‍ड
8सरवेश कुशारेपुरुष हाई जंपएथलेटिक्ससिल्‍वर
9शिल्पा के. शायलामहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सब्रॉन्‍ज
10वल्लुरी अजया बाबूपुरुष 79 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
11हरजिंदर कौरमहिला 69 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
12गुलवीर सिंहपुरुष 10,000 मीटरएथलेटिक्ससिल्‍वर
13मुरली श्रीशंकरपुरुष लंबी कूदएथलेटिक्ससिल्‍वर
14दिलीप गावितपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सगोल्‍ड
15मोहम्मद बासिलपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्ससिल्‍वर
16लवप्रीत सिंहपुरुष 110 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
17सीमा कालीरामनाडिस्कस थ्रोएथलेटिक्सब्रॉन्ज
18अस्मिता डेमहिला 48 किग्राजूडोगोल्‍ड
19हर्ष सिंहपुरुष 60 किग्राजूडोगोल्‍ड
20यामिनी मौर्यमहिला 57 किग्राजूडोसिल्‍वर
21नीरज चोपड़ापुरुष भालाफेंकएथलेटिक्ससिल्‍वर
22यशवीर सिंहपुरुष भालाफेंकएथलेटिक्सब्रॉन्ज
23तेजस्विन शंकरपुरुष डेकाथलॉनएथलेटिक्सब्रॉन्ज
24प्रीति पवारमहिला 54 किग्रामुक्केबाजीगोल्‍ड
25जैस्मिन लंबोरियामहिला 57 किग्रामुक्केबाजीगोल्‍ड
26प्रवीण चित्रावेलपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्ससिल्‍वर
27सेल्वा प्रभुपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सब्रॉन्ज

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग

Commonwealth Games 2026