1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2018: 50 मीटर राइफल में तेजस्विनी का गोल्ड पर कब्जा, अंजुम ने सिल्वर मेडल पर साधा निशाना

CWG 2018 में नौवें दिन भारत की निशानेबाज तेजस्विनी और अंजुम ने 50 मीटर राइफल पोजीशन-3 स्पर्धा में क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 13 Apr 2018, 9:14 AM IST

anjum moudgil

नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ खेलों में भारतीय महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने खेलों के नौवें दिन 50 मीटर राइफल पोजीशन-3 में 15वां गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाल दिया है। तेजस्विनी ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही कामनवेल्थ खेलों के रिकॉर्ड को भी बेहतर किया। इसी स्पर्धा में भारत की अंजुम मोदगिल ने सिल्वर मेडल जीता है।


तेजस्विनी ने जीता CWG 2018 का दूसरा मेडल
तेजस्विनी का गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ खेलों में यह दूसरा मेडल है इससे पहले गुरूवार को उन्होंने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। उसी स्पर्धा में आज सिल्वर मेडल जीतने वाली अंजुम निराशाजनक 16वें स्थान पर रहीं थी। तेजस्विनी ने कुल 457.9 अंक हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं अंजुम ने 455.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता। स्कॉटलैंड की सियोनेड मिकतोश को 444.6 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ है।


तेजस्विनी का यह CWG खेलों में 7 मेडल है
तेजस्विनी का यह तीसरा कामनवेल्थ गेम्स है और यह उनका कुल सातवां मेडल था। इससे पहले वो 2006 मेलबर्न कामनवेल्थ खेलों में 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर राइफल (पेयर्स) में गोल्ड मेडल जीत चुकीं हैं। साथ ही 2010 दिल्ली कामनवेल्थ खेलों में वो 50 मीटर राइफल प्रोन और 50 मीटर राइफल प्रोन (पेयर्स) में क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकीं हैं। साथ CWG 2018 में भी उन्होंने गुरूवार के दिन 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।


पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर हैं अंजुम
वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट अंजुम ने अभी हाल ही में मेक्सिको में हुए ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीता था। CWG 2018 में गुरूवार को हुए 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में अंजुम फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। 24 साल की अंजुम पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और उनको कोचिंग पूर्व ओलिंपियन दीपाली देशपांडे से मिली है। अंजुम की मां यूनिवर्सिटी स्टार की शूटर रह चुकीं हैं और उन्होंने ही अंजुम को शूटिंग से रूबरू कराया।क्वालिफिकेशन राउंड में अंजुम ने 589 अंक अर्जित कर क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले स्थान हांसिल किया था वहीं गोल्ड मेडलिस्ट तेजस्विनी 582 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहीं थीं।