4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Para Asian Games : डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीत भावुक हुई दीपा, पिता को समर्पित किया मैडल

रियो ओलम्पिक की पदक विजेता और भारतीय एथलीट दीपा मलिक ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में शुक्रवार को कांस्य पदक हासिल किया।
less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जारी 2018 एशियाई पैरा खेल में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को यहां रियो ओलम्पिक की पदक विजेता और भारतीय एथलीट दीपा मलिक ने कांस्य पदक हासिल किया। दीपा ने महिलाओं की एफ-51/52/53 डिस्कस फेंक स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया।

9.67 मीटर की दूरी तय कर जीता कांस्य -
कुल छह प्रयासों में से चौथे प्रयास में 9.67 मीटर की दूरी तय करके हुए दीपा ने इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। हालांकि, एक अन्य एथलीट एकता भयान पदक हासिल करने से चूक गईं। ईरान की एलनाज अगदास ने अपने अंतिम प्रयास में 10.71 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। इसके अलावा, बहरीन की फातिमा नीधम ने अपने चक्के से 9.87 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक हासिल किया।

दीपा ने मैडल जीतने के बाद ये बोला -
पदक जीतने के बाद दीपा मलिक ने कहा " मैं बहुत खुश हूं ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मैं इसे अपने पिता को समर्पित करना चाहती हूं। मेरे दोनों पदक विशेष हैं। गर्व है कि मैंने इसे अपने देश के लिए जीता है। भारत की ओलंपिक पोडियम योजना और पैरालाम्पिक समिति को बहुत बहुत धन्यवाद

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग