
अभिषेक मिश्रा ने डेजर्ट स्टॉर्म रैली पर रखा कब्जा बरकरार, चौथी बार जीता खिताब
जैसलमेर : पिछले चैम्पियन अभिषेक वर्मा ने शनिवार को एफएमएससीआई से मान्यता प्राप्त डेजर्ट स्टॉर्म रैली का खिताब एक बार फिर जीत लिया। उन्होंने चौथी बार यह टाइटल अपने नाम किया। इस सालाना रैली के हर एक चरण में अभिषेक आगे रहे।
अभिषेक ने अपने सहचालक श्रीकांत गौड़ा के साथ नौ घंटे 21 मिनट तथा 45 सेकंड का शानदार समय निकाल कर इस खिताब पर चौथी बार कब्जा जमाया।
खिताब बचाने वाले तीसरे चालक
इसी के साथ जयपुर के 30 वर्षीय अभिषेक तीसरे ऐसे चालक बन गए जिन्होंने अपने खिताब की रक्षा की हैं। इससे पहले, छह बार के चैम्पियन सन्नी सिद्धू और सुरेश राणा ही उपलब्धि हासिल कर सके हैं।
चंडीगढ़ के सम्राट यादव (सहचालक कुनाल कश्यप) ने फोर-व्हीलर कैटेगरी में 9.41.34 घंटे के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अरुणाचल प्रदेश के लाखपा सेरिंग ने अपने सहचालक वी. वेनू रमेशकुमार के साथ तीसरा स्थान मिला।
लम्बे समय के बाद रैली में वापसी कर रही द आर्मी टीम ने एक्स्ट्रीम कैटेगरी में चौथा स्थान पाया। कैप्टन एवीएस गिल और सहचालक दिवाकर कालिया ने यह मुकाम हासिल किया। इसी तरह अमन काटोच ने अपने सहचालक सिद्धार्थ नांदल, पार्थ भारद्ववाज ने अपने सहचालक मोहित बिष्ट और संजय जादोन ने अपने सहचालक साहिल दुआ के साथ इंड्योर कटेगरी में क्रमश: तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान पाया।
मोटो कैटेगरी में मेटगे को खिताब
मोटो कैटेगरी में टीवीएस रेसिंग के एड्रियन मेटगे ने 6 घंटे 13 मिनट और 25 सेकेंड समय के साथ देश की सबसे लम्बी मोटरबाइक रैली को अपने नाम की। इंड्योर कटेगरी में अंकुर चौहान ने अपने सहचालक प्रकाश एम के साथ बाजी मारी।
डकार रैली में हिस्सा लेने वाले भारत के स्टार सीएस. संतोष ने हर स्टेज में मेटगे को चुनौती देते हुए मोटो कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया। अब्दुल वाहिद तनवीर ने तीसरा स्थान मिला।
Published on:
11 May 2019 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
