5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Para Asian Games : भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, तैराकी में देवांशी ने जीता रजत पदक

भारतीय महिला तैराक देवांशी सतीजा ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में बुधवार को रजत पदक हासिल किया है। महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस-10 तैराकी स्पर्धा में देवांशी ने रजत पदक हासिल किया।
2 min read
Google source verification
asian games

Para Asian Games : भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, तैराकी में देवांशी ने जीता रजत पदक

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जारी 2018 एशियाई पैरा खेल में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला तैराक देवांशी सतीजा ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में बुधवार को रजत पदक हासिल किया है। महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस-10 तैराकी स्पर्धा में देवांशी ने रजत पदक हासिल किया। देवांशी ने फाइनल में 33.26 सेकेंड का समय लेकर इस स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। चीन की यी चेन ने 28.79 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक थाईलैंड की मोनरुएडी कांगपीला ने 38.88 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।


एथलेटिक्स में मोहम्मद यासेर ने जीता कांस्य -
भारतीय गोला फेंक एथलीट मोहम्मद यासेर ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में बुधवार को कांस्य पदक हासिल किया। हालांकि, इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित कुमार को असफलता हाथ लगी। पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में यासेर को तीसरा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने कुल छह प्रयासों में पांचवीं बार बेहतरीन प्रदर्शन कर 14.22 मीटर की दूरी तय करते हुए कांस्य पदक पर निशाना साधा। एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित को इस स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल हुआ। चीन के एनलोंग वेई ने 15.67 मीटर की दूरी तय करते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। कजाकिस्तान के राविल ने 14.66 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक जीता।

एशियाड स्तर पर गोल्ड जीतने वाले पहले तीरंदाज -
भारत के तीरंदाज हरविंदर सिंह ने बुधवार को पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन-डब्ल्यू-2/एसटी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। हरविंदर ने इस स्पर्धा के फाइनल में चीन के झाओ लिक्सू को 6-0 से मात दी। इस स्पर्धा का कांस्य पदक दक्षिण कोरिया के किम मिंसू ने जीता। उन्होंने अपने हमवतन एनए गियेओन को 6-4 से मात दी। इसी के साथ हरविंदर एशियाड स्तर पर गोल्ड जीतने वाले पहले तीरंदाज बन गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग