6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व भारतीय फुटबॉलर पीके बनर्जी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

- प्रदीप कुमार बनर्जी ( Pradip Kumar Banerjee ) भारतीय फुटबॉल टीम में ‘फॉरवर्ड स्ट्राइकर’ की भूमिका में थे
2 min read
Google source verification
pk_banerjee.jpg

कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम ( Indian Football Team ) के पूर्व कप्तान प्रदीप कुमार बनर्जी ( पीके बनर्जी ) ( pradip kumar banerjee ) की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। मंगलवार को उन्हें आनन-फानन में कोलकाता के मुंकुंदपुर स्थित सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका एमआरआई और सिटी स्कैन किया गया है।

डॉक्टरों ने किया एमआरआई और सिटी स्कैन

परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने मीडिया को जानकारी दी है कि 83 साल के बनर्जी का सोडियम स्तर काफी नीचे चला गया है, जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हुई है। जानकारी के मुताबिक, उनका एमआरआई और सिटी स्कैन किया गया है। खबर लिखे जाने तक पीके बनर्जी की हालत स्थिर थी और उनकी एमआरआई और सिटी स्कैन की रिपोर्ट्स के इंतजार किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

अस्पताल की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, घोष को सांस और पेशाब की नली में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके शरीर में सूजन का पता लगाने के लिए एक्स-रे जैसे कुछ जांच भी किए गए है। इसके अलावा कई और टेस्ट जैसे इको, ईसीजी जैसे टेस्ट भी कराए गए हैं।

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं पीके बनर्जी

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जन्मे प्रदीप कुमार बनर्जी भारतीय फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। पीके बनर्जी भारतीय फुटबॉल टीम में ‘फॉरवर्ड स्ट्राइकर’ के स्थान पर खेलते थे और टीम के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण मौके पर गोल करना उनकी आदत में शामिल रहा। उन्होंने 1962 के एशियाई खेलों के फ़ाइनल में भारत की ओर से प्रथम गोल दागा था। बाद में भारत ने इस मैच में स्वर्ण पदक जीता था। 1960 के रोम ओलंपिक में पी. के. बनर्जी भारतीय फ़ुटबॉल टीम के कप्तान रहे। वे भारत के प्रथम फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग