5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी विश्व कप : रोमांचक मैच में जर्मनी को हराकर बेल्जियम सेमीफाइनल में, इंग्‍लैंड से भिड़ेगा

बेल्जियम इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई, जहां उसका मुकाबला 15 दिसंबर को इंग्‍लैंड से होगा।
2 min read
Google source verification
world cup hockey 2018

हॉकी विश्व कप : रोमांचक मैच में जर्मनी को हराकर बेल्जियम सेमीफाइनल में, इंग्‍लैंड से भिड़ेगा

भुवनेश्वर : कलिंगा स्‍टेडियम में हुए आज तीसरे र्क्‍वाटर फाइनल मैच में बेल्जियम ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हरा कर ओडिशा हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमी फाइनल में अब उसकी भिड़ंत 15 दिसम्बर को इंग्लैंड से होगी।

जर्मनी ने की अच्‍छी शुरुआत
विश्‍व रैंकिंग में 6ठे नंबर की टीम जर्मनी ने अपने से ऊपर रैंकिंग वर्ल्‍ड नंबर 3 टीम बेल्जियम के खिलाफ पहले क्वार्टर में अच्छी शुरुआत की और पहले र्क्‍वाटर खत्‍म होने से ठीक एक मिनट पहले 4वें मिनट में दिएतर लिनेकोगेल की शानदार मैदानी गोल से 1-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे र्क्‍वाटर में गंवाया बढ़त
दूसरे क्‍वार्टर में जर्मनी ने बढ़त गंवा दी। बेल्जियम ने दूसरे क्वार्टर के 18वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया और इस पर एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स के गोल दाग कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले दोनों र्क्‍वाटर में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर दी। हालांकि बेल्जियम ने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया और जर्मनी के डिफेंस पर दबदबा बनाने की कोशिश की, लेकिन इसमें उन्‍हें कोई खास कामयाबी हासिल नहीं हुई। इसी का नतीजा था कि पहले हॉफ के समापन तक सात पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने के बावजूद बेल्जियम की टीम केवल एक पर गोल करने में कामयाब हो पाई।

बेल्जियम ने चौथे र्क्‍वाटर में आखिरकार हासिल कर ही लिया बढ़त
तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों ने बढ़त लेने की ताबड़तोड़ कोशिश की, लेकिन किसी को कामयाबी हासिल नहीं हुई। हालांकि इस दरमियान बेल्जियम को दो और पेनाल्‍टी कॉर्नर हासिल हुए, लेकिन वह किसी को भी भुनाने में सक्षम नहीं हुई। लेकिन लगातार हमले का फायदा बेल्जियम को मिला और 50वें मिनट में उसकी ओर से टॉम बूम ने एक मैदानी गोल दाग कर जर्मनी के खिलाफ 2-1 की अहम बढ़त हासिल कर ही ली, जो अंत में निर्णायक साबित हुई। इस बढ़त को अपने मजबूत डिफेंस के बल पर बेल्जियम ने अंत तक बरकरार रखा। इसी के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंच गई, जहां उसका मुकाबला 15 दिसंबर को इंग्‍लैंड से होगा, जो अर्जेंटीना को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपना सीट सुरक्षित कर चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग