6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला हॉकीः भारत ने मलेशिया को चौथे मैच में धोया, सीरीज़ में 3-0 से आगे

भारत ने पहला मैच 3-0 से दूसरा 5-0 से जीता था। तीसरा मैच 4-4 से रहा था बराबरी पर। चौथे मैच में भारत ने मलेशिया को 1-0 से हराया।
2 min read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Apr 11, 2019

Lalremsi

कुआलालम्पुर।भारतीय महिला हॉकी टीम ने साल के पहले ही विदेशी दौरे में शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने मलेशिया दौरे पर मलेशिया महिला हॉकी टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ के शुरुआत चार में से तीन मैच जीतकर विजयी बढ़त बना ली है।

बुधवार रात खेले गए दौरे के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 1-0 से हरा दिया। हालांकि यह मुकाबला थोड़ा कांटे का रहा। शुरुआती दोनों मुकाबलों में तो टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी।

वहीं तीसरे मैच में उसे मलेशिया से कड़ी टक्कर मिली थी और यह मुकाबला 4-4 से बराबरी पर रहा था। चौथे मैच में मलेशिया के दमदार खेल दिखाने के बलबूते ही टीम सिर्फ एक गोल की बढ़त से ही जीत दर्ज कर सकी।

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने दौरे का पहला मुकाबला 3-0 से और और दूसरा मुकाबला 5-0 से जीता था। भारत के लिए चौथे मैच में लालरेमसियामी ने मैच के 55वें मिनट में एकमात्र विजयी गोल दागा।

मेजबान मलेशिया ने मैच में मजबूत शुरुआत की और दूसरे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। लेकिन, भारतीय गोलकीपर सविता ने इसे विफल कर दिया। इसके एक मिनट बाद ही भारत ने भी पेनाल्टी कॉर्नर जाया कर दिया।

इस तरह पहला, दूसरा और तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद चौथे क्वार्टर में लालरेमसियामी ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखा और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत को इस मैच में कुल पांच पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इनमें से किसी पर भी गोल नहीं हो सका।

खेल समाचार (Sports News)से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस के हर अपडेट. IPL 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE IPL 2019 Match Score अपडेट तथा IPL Match Schedule के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग